देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़ ) 12 वां अन्तरराष्टीय योग दिवस पर लालगंज तहसील परिसर मे योग शिक्षक रामायण सिंह, मैरेज हाल मे भाजपा मण्डल लालगंज के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को आर्यवीर सिंह योगा शिक्षक सहित अन्य स्थानो पर योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास प्रशिक्षको ने उपस्थित सभी लोगों को कपाल भारती, सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, सिर्सआसन, शौआसन, त्रिकोणासन सहित अन्य योगाभ्यास कराए। योग शिक्षक रामायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीययोगा दिवस के अवसर पर अपने घरों पर योगाभ्यास सहित स्वस्थ्य रहने के लिए अन्य स्थानों पर जहां व्यवस्था सुलभ हो योगाभ्यास किया जा सकता है। योगाभ्यास करने से शुगर , ब्लडप्रेशर, पेट का रोग, कमर, जोड़ो का दर्द सहित अन्य बीमारियों से अस्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है। जो लोग स्वस्थ है वह स्वस्थ रहते है। योगाभ्यास करने से दवाइयों की आवश्यकता कम पड़ती है। योगाभ्यास करने से मन व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ्य रहता है। जो सहज भाव से कर सकते है वही योग है। योगा भ्यास करने मे थकान नहीं होती चाहिए। योगाभ्यास अवश्य करे। ऋषिकांत राय उपसभापति। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज नन्दिनी शाह, तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मनोज कुमार गिरी, नायब तहसीलदार लालगंज कनक सिंह, अखिलेश कुमार देव, राहुल तोमर, अरविन्द कुमार, किशोर कुमार, सुमित चौरसिया, दयाशंकर सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, सुदर्शन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शगुन मैरिज हाल परिसर में योगाभ्यास किया। ऋषिकांत राय उपसभापति चीनी मिल उत्तर प्रदेश, अरुण सिंह मण्डल अध्यक्ष लालगंज, ओम प्रकाश सिंह, डा0 विमल सिंह, आनन्द राय, इंद्राज चौहान, अरविन्द कन्नौजिया, वृजेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वही विकास खण्ड लालगंज बड़ागांव प्राथमिक विद्यालय परिसर मे छात्र - छात्राओ व शिक्षको ने किया योगाभ्यास। इस अवसर पर शिक्षक डा0 सत्य प्रिय सिंह, जया सिंह, आशीष गुप्ता, सुनीता यादव, सुजीत यादव, रामानयन चौहान व छात्र - छात्रा सहित।
भाजपा मण्डल लालगंज के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को आर्यवीर सिंह योगा शिक्षक सहित अन्य स्थानो पर योगाभ्यास कराया गया
जून 21, 2026
0
Tags