देवल संवाददाता, बूढ़नपुर/कोयलसा, आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिले के विकास खंड कोयलसा के ब्लॉक सभागार में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव एवं खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है, तनाव कम होता है और व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ एवं रोगमुक्त जीवन जी सकता है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने सभी से प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कोयलसा रूद्र प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अंकुश गिरी, धर्ममणि पाण्डेय, रिखू पटेल, दीपक मोदनवाल, मनोज सिंह, श्रीकांत सैनी, हरिकेश पांडेय, जगन्नाथ राजभर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देते हुए लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित
