देवल, ब्यूरो चीफ,म्योरपुर, सोनभद्र। भीषण गर्मी और तपती धूप से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सनातन जनभावना समिति ने सराहनीय पहल करते हुए म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी पुलिस चौकी के समीप निःशुल्क शीतल जल सेवा (प्याऊ) की शुरुआत की है। समिति की इस जनसेवा से राहगीरों, यात्रियों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को गर्मी से राहत मिल रही है। इन दिनों क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बाजार आने-जाने वाले लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सनातन जनभावना समिति ने पुलिस चौकी के पास मिट्टी के मटकों में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की है। प्याऊ पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है और बड़ी संख्या में राहगीर यहां रुककर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। समिति के कार्यकर्ता नियमित रूप से मटकों में ताजा और स्वच्छ पानी भरने का कार्य कर रहे हैं, जिससे जल सेवा निर्बाध रूप से संचालित हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने समिति की इस पहल की जमकर सराहना की है। राहगीरों का कहना है कि भीषण गर्मी में यह प्याऊ किसी राहत केंद्र से कम नहीं है। सनातन जनभावना समिति आरंगपानी-झरईलटोला सोनभद्र की एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है। संस्था लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लोगों की सेवा कर रही है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा और मानव कल्याण संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उनका कहना है कि ष्मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि जब तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, तब तक यह निरूशुल्क प्याऊ सेवा निरंतर संचालित की जाएगी।
.jpg)