कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में मंगलवार को 7 मोहर्रम के अवसर पर अकबरपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग पर अंजुमन गुंचा-ए-हुसैनी के बैनर तले शबील-ए-हुसैन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्बला के प्यासों और हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की अज़ीम कुर्बानी को याद करते हुए राहगीरों एवं मुसाफिरों को ठंडा पानी और बिस्किट वितरित किए गए।अंजुमन के सदस्यों ने बताया कि कर्बला के मैदान में यज़ीद की फौज ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम, उनके अहलेबैत, छोटे-छोटे बच्चों और वफादार साथियों पर पानी बंद कर दिया था। इसके बावजूद इमाम हुसैन ने जुल्म और अन्याय के सामने झुकने के बजाय शहादत को चुना। कर्बला की उसी प्यास और कुर्बानी की याद में हर वर्ष 7 मोहर्रम को शबील लगाकर राहगीरों की खिदमत की जाती है और शोहदाए कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान अंजुमन गुंचा-ए-हुसैनी के नौजवानों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राहगीरों को पानी व बिस्किट वितरित कर इंसानियत और सेवा का संदेश दिया। शबील में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर कर्बला के पैगाम को याद किया।
कटघर मूसा में 7 मोहर्रम पर हुवा शबील ए हुसैन का आयोजन , बच्चों ने भी की राहगीरों की खिदमत
जून 23, 2026
0
Tags
