कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।प्रख्यात वक्ता, मंच संचालक एवं साहित्यकार डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ की बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘सफल मंच संचालन’ प्रकाशित होकर पाठकों के लिए उपलब्ध हो गई है । मंच संचालन की कला को सरल, प्रभावशाली एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने वाली यह पुस्तक नवोदित एवं अनुभवी मंच संचालकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी ।पुस्तक में लेखक ने अपने 25 वर्षों के मंचीय अनुभव को संकलित करते हुए मंच संचालन के व्यावहारिक सूत्र, रेडीमेड उद्बोधन स्क्रिप्ट्स, मंचीय शायरी, उद्धरण तथा एंकरिंग के प्रभावशाली टिप्स को सहज भाषा में प्रस्तुत किया है । लेखक का मानना है कि मंच संचालन केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की कला है ।
