देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई (सम्भव) दिवस के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित जनपद के सभी नगर निकायों में शिकायतों की सुनवाई की गई। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता अवर अभियंता राज कुमार राज ने की।
जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 1. नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में 3, नगर पंचायत ओबरा में 4, नगर पंचायत रेणुकूट में 3, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 3. नगर पंचायत डाला बाजार में 1 तथा नगर पंचायत अनपरा में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार जनपद के सभी नगरीय निकायों में कुल 22 शिकायतें दर्ज की गईं। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश व्यवस्था
तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामले शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार सभी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उनका निस्तारण कराया गया। अवर अभियंता राज कुमार राज ने बताया कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को समाधान दिवस आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निकायों को निर्देशित किया गया है कि जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, नगर निकायों के कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)