पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग इलाके में सीमा शुल्क गोदाम में आग लगने से 35 लोग झुलस गए। आग के कारण एलपीजी टैंकर में विस्फोट हो गया।
डॉन के अनुसार, क्वेटा-कराची राजमार्ग पर स्थित लकपास इलाके में सीमा शुल्क सुविधा केंद्र में रविवार को आग लगी और तेजी से पार्किंग क्षेत्र में फैल गई। एलपीजी टैंकर तक पहुंचने से पहले ही आग की चपेट में कई वाहन आ गए।
एक अधिकारी ने बताया, ''एलपीजी ले जा रहे एक टैंकर में भीषण आग लग गई और सीमा शुल्क चौकी के पार्किंग क्षेत्र में उसमें विस्फोट हो गया, जिससे भारी तबाही हुई।''
आग में अरबों रुपये का सामान और अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गईं। आपातकालीन सेवा से जुड़े लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को क्वेटा के अस्पतालों में ले जाया गया। चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
