देवल संवाददाता, आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में नगर स्थित शिक्षक सदन 'भोला सिंह सभागार' में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के शिक्षकों ने गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक रहे स्वर्गीय अमरकांत सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जहां शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे संघ अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकगणों ने स्वर्गीय अमरकांत सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर नम आंखों से याद किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वर्गीय अमरकांत सिंह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेशीय महामंत्री के ज्येष्ठ पुत्र थे। वे मूल रूप से आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील के अमानवे गांव के निवासी थे। गोरखपुर में DIOS के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। अमरकांत सिंह एक ईमानदार, कर्मठ और जुझारू अधिकारी थे। वे शिक्षक हितों के सजग प्रहरी थे और मृतक आश्रितों की नियुक्ति को सदैव अपनी पहली प्राथमिकता में रखते थे। उनका निधन शिक्षा विभाग और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भी अमरकांत सिंह का व्यवहार हमेशा शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक रहा। इस दौरान उपेंद्र दत्त शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष राय मंत्री, जितेंद्र कुमार राय, अनिल सिंह, राजेंद्र यादव, यसवंत सिंह, पंकज सिंह, अरुन कुमार सिंह, प्रमोद लाल श्रीवास्तव, शिव प्रकाश चौबे, देवेंद्र कुमार सिंह, धनंजय सिंह, अवधराज सिंह, अम्बरीश श्रीवास्तव, कंचन मौर्य, नम्रता, अनुपमा, मंजू, नीलम, प्रतिभा आदि।
पूर्व महामंत्री के पुत्र व DIOS अमरकांत सिंह को शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मई 09, 2026
0
Tags
