जमीन बंटवारे के विवाद में चाकू से हमला कर युवक को किया था घायल
गंभीरपुर, आजमगढ़।जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 07.05.2026 को समय करीब 06:30 बजे ग्राम मुजफ्फरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ निवासी इश्तियाक पुत्र स्व0 मो0 अयूब, दिलजहाँ पत्नी इश्तियाक तथा मो0 आतिफ पुत्र इश्तियाक द्वारा जमीन के बंटवारे को लेकर वादी/मजरूब मो0 फारुख को गाली-गलौज देते हुए चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर व गले पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित मो0 फारुख की लिखित तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-103/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है। दिनांक 07.05.2026 को व0उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. इश्तियाक पुत्र स्व0 मो0 अयूब, 2. दिलजहाँ पत्नी इश्तियाक एवं 3. मो0 आतिफ पुत्र इश्तियाक निवासीगण मुजफ्फरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को उनके घर से समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
