देवल संवाददाता, इन्दारा। सन्त जोसेफ इण्टर कालेज इंदारा मिशन के प्रांगण में मंगलवार को यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट 2026 परीक्षा में सर्वश्रेष्ट अंक पाने वाले प्रतिभाओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर किशोर मार्को ने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत व प्रधानाचार्य फादर किशोर मार्को ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों द्वारा कई मनोहारी प्रस्तुत कर शिक्षक व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा का महत्व समाज के हर मोड पर है। जो छात्र शिक्षा को जीवन का उदेश्य बनाकर चलता है। बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वश्रेष्ट अंक पाने वाले छात्र अंकिता गुप्ता,सानिया कुमारी, संध्या,सुभान आर्यन,अनुराधा, खुशी यादव,आदित्य कुमार,अंकित चौरसिया,स्वेता यादव,कृष्णा चौरसिया को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र व मेडल एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के प्रति रूझान को लेकर छात्रों से अपील किया कि छात्र अपनी प्रतिभा को इसी तरह दिखावें तो उन्हे भी सम्मानित करने के लिए संस्था आगे रहेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर किशोर मार्को,जितेन्द्र डेनिस, अशोक कुमार,पवन,सिस्टर प्रेमा, किसन आदि लोग उपस्थित रहे।