कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जनपद के ग्राम सभा दुल्लापुर डोमनेपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया स्वयं पीड़ित के घर पहुंचीं और शासन की मंशानुसार आर्थिक सहायता प्रदान कराई। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित होकर मौके पर मौजूद पीड़ित भुलई पुत्र चनगू के परिजनों को अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार उनके बैंक खाते में कुल ₹1,08,000 की सहायता राशि प्रेषित की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 अप्रैल 2026 को हुए अग्निकांड में भुलई की 25 बकरियां जलकर नष्ट हो गई थीं। शासन द्वारा प्रति बकरी ₹4,000 की दर से ₹1,00,000 की सहायता, बकरीशेड हेतु ₹3,000 तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों के लिए ₹5,000 की अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु भी उपस्थित रहीं।
