देवल संवाददाता, आजमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। वादी नागेंद्र यादव निवासी उकरौड़ा ने बताया कि 17.05.2026 को उनके भाई रविन्द्र यादव पर गांव के ही संदीप यादव उर्फ बउआ ने शराब के नशे में गाली-गलौज कर जानलेवा हमला किया। घायल को पहले जिला अस्पताल फिर ग्लोबल हॉस्पिटल रेफर किया गया। तहरीर पर मुकदमा संख्या 242/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। 18.05.2026 को उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति की टीम ने आरोपी को देशी शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया और चाकू बरामद किया। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसे न्यायालय भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि वादी नागेन्द्र यादव पुत्र स्व0 सर्वजीत यादव निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि दिनांक 17.05.2026 को उनके बड़े भाई रविन्द्र यादव बंशी बाजार में सामान लेने गये थे, जहां गांव के ही संदीप यादव उर्फ बउआ ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए जानलेवा चाकू से हमला किया। घायल को इलाज हेतु ग्लोबल हॉस्पिटल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है।
थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 242/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
दिनांक 18.05.2026 को उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को देशी शराब ठीके के पास से गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपराध स्वीकार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
संदीप यादव उर्फ बउआ पुत्र रामअधार यादव, निवासी तलिया उकरौड़ा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
एक अदद चाकू (घटना में प्रयुक्त)।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 242/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस थाना कोतवाली, आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
