देवल संवाददाता, गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के ग्राम सभा परसा में मनोज सिन्हा जी (उपराज्यपाल जम्मू और काश्मीर) एवं रिलायंस फॉउंडेशन के सौजन्य से संचालित सचल अस्पताल (मोबाइल मेडिकल यूनिट) का आयोजन किया गया।सचल अस्पताल के माध्यम से ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं निशुल्क दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों की टीम द्वारा सामान्य रोगों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, कमजोरी, हड्डी एवं अन्य बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया।समाजसेवी शशांक राय ने कहा कि मनोज सिन्हा जी के प्रयास से संचालित सचल अस्पताल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बेहद सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। वही पूर्व प्रधान पप्पू राय जी ने कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस पहल से दूरदराज क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिल रही है। अरुण राय ने बताया कि सचल अस्पताल के माध्यम से हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। ग्रामीणों को इलाज के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है, बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गांव में पहुंचकर उपचार कर रही है। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। कार्यक्रम के दौरान कमल नयन राय ने रिलायंस फाउंडेशन एवं सचल अस्पताल की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर चलती रहनी चाहिए ताकि ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान पप्पू राय, अरुण राय, कमल नयन, रमेश शुक्ला अटल, राहुल, निर्भय एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!
सचल अस्पताल के माध्यम से ग्रामीणो का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण
मई 17, 2026
0
Tags
