देवल संवाददाता, मऊ।जिला पंचायत सभागार मऊ में उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन (उपासा) की जनपद इकाई के चुनाव हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत लेखा संवर्ग के सहायक लेखाकारों एवं लेखाकारों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।निर्वाचन एवं नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया जनपद के वरिष्ठतम लेखाकार अच्छेलाल ग्राम्य विकास की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सर्वसम्मति से निर्वाचित नई कार्यकारिणी का विवरण निम्नवत है,संरक्षक अच्छेलाल लेखाकार ग्राम्य विकास,अध्यक्ष राधा मोहन यादव लेखाकार वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयन्त कुमार सिंह लेखाकार ग्राम्य विकास,उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता लेखाकार जिला विद्यालय निरीक्षक, मंत्री अरूण कुमार राम लेखाकार समाज कल्याण/ग्राम्य विकास,संयुक्त मंत्री सुनील कुमार यादव लेखाकार ग्राम्य विकास, कोषाध्यक्ष आसिफ कमाल अंसारी लेखाकार बेसिक शिक्षा, कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर विश्वकर्मा,अनिल कुमार सोनकर एवं अखिलानन्द चौबे को सदस्य के रूप में चुना गया।बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।उपस्थित सदस्यों ने लेखा संवर्ग के समक्ष आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को साझा किया,जिस पर गहन मंथन के बाद समाधान हेतु सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया गया।संगठन को अधिक गतिशील और प्रभावी बनाने के लिए निर्णय लिया गया कि संघ की बैठकें अब नियमित अंतराल पर आयोजित की जाएंगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधा मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी कार्यालय की रीढ़ उसका लेखा संवर्ग होता है। हमारी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम वित्तीय नियमों के आलोक में पारदर्शिता के साथ कार्य करते हैं। हमें इस विश्वास और गरिमा को सदैव अक्षुण्ण रखना है।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राधा मोहन यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सामूहिक सहयोग के साथ बैठक के समापन की घोषणा की।
