आमिर, देवल ब्यूरो ,पवारा । जौनपुर थाना पवारा क्षेत्र से एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां प्रयागराज जनपद के थाना बहरिया निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष बिना मायके वालों को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और बेटी की मौत की खबर सुनकर सदमे में आ गया। पीड़ित परिवार ने थाना पवारा में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद के थाना बहरिया क्षेत्र निवासी वीरेंद्र मोदनवाल पुत्र वासुदेव मोदनवाल की पुत्री आरती उर्फ मन्नू की शादी थाना पवारा क्षेत्र में हुई थी। बताया जा रहा है कि आरती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना मायके वालों को नहीं दी और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।
इसी दौरान संदीप नामक एक व्यक्ति ने आरती के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और आनन-फानन में पवारा पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि आरती अब इस दुनिया में नहीं रही।
बेटी की अचानक मौत और समय रहते सूचना न मिलने से मायके पक्ष गहरे सदमे में है। परिजनों ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए थाना पवारा में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.jpeg)