आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। आज दिनांक 5 मई 2026 को टी डी इंटर कॉलेज जौनपुर के मुख्य भवन में प्रातः 7:30 बजे प्रार्थना स्थल पर दैनिक प्रार्थना, राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम के पश्चात ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार के शुभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया।
कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं नम्रता सिंह ने विद्यार्थियों को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की जानकारी देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल में एक क्रूर शासन का अंत हुआ है और अब वहां विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य में नई ऊर्जा के साथ प्रगति की दिशा में कार्य होगा।
कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों के आर्थिक सहयोग से प्रधानाचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को लड्डू वितरित कर उनका मुंह मीठा कराया गया और उन्हें घर के लिए विदा किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में राजीव कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह, कपिल देव सिंह, डॉ. मयंक शेखर झा, संजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, अपर्णा मिश्रा, अजय कुमार सिंह द्वितीय, दिवाकर सिंह एवं अभिषेक सिंह सोनू सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
