देवल, ब्यूरो चीफ,रेणुकूट, सोनभद्र। यूरोप के देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित आठवीं विश्व क्वान की डो प्रतियोगिता-2026 में रजत पदक जीतकर रवि सिंह ने भारत, उत्तर प्रदेश और सोनभद्र जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
20 मई से 24 मई 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। रेणुकूट स्थित खहिंडालको उद्योग लिमिटेड के ताप संयंत्र विभाग में कार्यरत रवि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक हासिल किया। रवि सिंह की सफलता पर डीएम चर्चित गौड़ एवं एसपी अभिषेक वर्मा ने उन्हें फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि रवि सिंह ने अपने संघर्ष, मेहनत और अनुशासन से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं, हिंडालको परिवार की ओर से भी रवि सिंह के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संस्थान प्रमुख समीर नायक, मानव संसाधन विभाग प्रमुख जसबीर सिंह, अजय सिन्हा, कैलाश प्रधान एवं कमल किशोर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रवि सिंह को सम्मानित कर बधाई दी। रेणुकूट रेलवे स्टेशन से लेकर हिंडालको के मानव संसाधन विभाग तक ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ रवि सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने जोरदार अभिनंदन कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
.jpg)