देवल संवाददाता, तहबरपुर ब्लाक के अंतर्गत किसान मजदूर इंटर कॉलेज ओरा, आजमगढ़ विद्यालय परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की कक्षा 10 व 12 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया l विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह मेधावियों की सफलता पर उत्साह का माहौल रहा l
विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र नवनीत गुप्ता और विपिन यादव दोनों छात्रों ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर 84.6% दोनों ही छात्र प्रथम स्थान पर रहे जबकि रागनी चौरसिया 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही, और सलोनी यादव 76.6% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही, इसी प्रकार हाई स्कूल की परीक्षा में विपुल पाठक सर्वाधिक की 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे और पीयूष यादव, अंशिका यादव दोनों ही छात्र-छात्रा 90.6% प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे और रिया विश्वकर्मा 86% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही l इन सभी विद्यार्थियों को पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं बहुत-बहुत बधाई l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आदरणीय लक्ष्मी शंकर यादव सर, सेवानिवृत शिक्षक राम प्यारे यादव सर, प्रधानाचार्य संजीव कुमार भारतीय, वरिष्ठ प्रवक्ता मुकेश कुमार सरोज , डॉ रमेश चंद्र राय, अशोक प्रजापति, अनिल कुमार यादव अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे, अतिथियों अध्यापकों ने सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि अनुशासन और कठिन परिश्रम के द्वारा ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है हम सभी लोग बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं l
