आमिर, देवल ब्यूरो ,डोभी। जौनपुर उच्च शिक्षा जगत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के लिए नया सदस्य नामित किया है। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज, डोभी के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह को कार्य परिषद का सदस्य बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रो. प्रवीण कुमार सिंह का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। उनके नामांकन को शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे कॉलेज और क्षेत्र दोनों का सम्मान बढ़ा है।
प्रो. सिंह लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और प्रशासनिक व शैक्षणिक अनुभव के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन से विश्वविद्यालय की कार्य परिषद को एक अनुभवी और सक्रिय सदस्य मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उनके नामांकन की सूचना मिलते ही शिक्षकों व सहयोगियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर प्रो. रमाशंकर सिंह, प्रो. आलोक कुमार सिंह, प्रो. रवींद्र पांडेय, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, रवींद्र नाथ सिंह तथा हरेंद्र सिंह सहित कई शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
