देवल संवाददाता, गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा में टिकट के दौड़ में जुटे समाजवादी पार्टी के एक नेता की जिले में बड़ी चर्चा है। दान देकर सामाचार पत्रों में अपना इश्तिहार देकर अपनी हवा बनाने में जुटे हैं। लेकिन हर बार इसी तरह का नेताजी हवा बनाते हैं और टिकट की सूची प्रकाशित होती है उनकी हवा निकल जाती है। सपा के चर्चित नेता जिले में पिछले एक दशक पहले आए और मीडिया गुरुओं के आशीर्वाद से जिले में चर्चा बन गये कि सपा सुप्रीमो के एकदम खास है और इस बार सदर विधानसभा से टिकट मिल जायेगा। नेताजी गाडि़यों के काफिले में जिले में सपा सु्प्रीमो का खास बनकर दौड़ा करने लगे। लेकिन सपा सुप्रीमो ने जब सूची जारी किया तो नेताजी का नाम गायब हो गया। फिर आया लोकसभा का चुनाव और नेताजी इस बार भी कमर कस कर तैयार हो गये। इस बार सौ प्रतिशत साइकिल का सिंबल नेताजी के झोली मे गिरेगा। लेकिन सूची प्रकाशित होते ही नेताजी का लोकसभा प्रत्याशी का नाम गायब हो गया और नेताजी भी जिले में रुख्सत हो गये। फिर विधानसभा चुनाव आ रहा है अब नेताजी जंगीपुर विधानसभा में सक्रिय हो गये हैं और महंगी गाडि़यों का काफिला लेकर क्षत्रप यदुवंशियों के यहां चक्कर काट रहे हैं। दुखियों की मदद कर अपने को दानवीर का मीडिया में करा रहे हैं प्रचार। अब देखना हैं कि 2027 के सूची में नेताजी का नाम रहता है कि नहीं?
जंगीपुर विधानसभा में सपा के टिकट के चक्कर में नेताजी दान देकर अखबारों में छपवा रहे हैं इश्तिहार
मई 05, 2026
0
Tags
