देवल संवाददाता, गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड करण्डा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय, विभिन्न विभागीय अभिलेखों, योजनाओं की प्रगति एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं आई0जी0आर0एस0, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास प्लस के संवेक्षण की फिडिंग की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एडीओ पंचायत करण्डां के अनुसाशनहीनता, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आईजीआरएस, शौचालय की प्रगति खराब पाये जाने पर संबंधित को वेतन रोकते हुए चार्जशिट का निर्देश दिया तथा एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि जन्म- मृत्यु की फाइल प्रतिदिन एसडीएम को फारर्वड करें। जिलाधिकारी ने मनरेगा सेल करण्डा कम्प्यूटर आपरेटर के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित को वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त विकास खण्ड के प्रत्येक शौचालय का एक माह में सत्यापन करें। जिलाधिकारी ने समस्त विकास खण्डों में राष्ट्रीय ग्रामीण अजिविका मिशन के अन्तर्गत बनाये गये प्रेरणा कैन्टीन को प्रतिदिन खुले रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करण्डा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने अधीक्षक कार्यालय, चिकित्साधिकारी कक्ष, टीकाकरण कक्ष, केएमसी कक्ष, शैल्य कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष, लैब उपस्थिति रजिस्टर तथा वार्डों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता एवं दवाओं के स्टॉक की स्थिति, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर उपस्थित मरीजो से उनके स्वास्थ्य एवं दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ब्लाक हेल्थ वर्कर विपिन कुमार यादव के अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित को वेतन रोकते हुए विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी करण्डा, सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
करण्डा ब्लाक कार्याल्य का डीएम गाजीपुर ने किया निरीक्षण, लापरवाही पाये जाने पर वेतन रोकने का दिया आदेश
मई 05, 2026
0
Tags
