कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।आलापुर तहसील के विकास खंड रामनगर स्थित ग्राम सभा रूढ़ी के उत्तरी पश्चिमी सीमा पर पूर्व लेखपाल द्वारा सीमांकन पत्थर को बिना उचित स्थान पर लगाये लेखपाल द्वारा पत्थर खड़ा कर फोटो खींचकर पत्थर लगायें जाने की फर्जी सूचना शासन प्रशासन को भेज दी गई।हद तो तब हो गई जब सम्बन्धित ग्राम प्रधान रूढ़ी, खजुरिया व अखलास पुर द्वारा फोटो खिंचवा कर सीमांकन पत्थर लगाएं जाने की झूठी गवाही भी कर दी गई। जिसका खुलासा ग्राम सभा की खतौनी की जमीन की अप्रैल 2026 में पैमाइश करने पहुंची टीम के समक्ष हुआ। पत्थर सही जगह पर न लगा पाए जाने की स्थिति में उपजिलाधिकारी तहसील आलापुर के निर्देश पर आई राजस्व टीम को बिना नाप जोख किये ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। सीमांकन पत्थर सही जगह न लगा होने को लेकर ग्राम सभा रूढ़ी के सीमांकन को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्राम सभा रूढ़ी निवासी अम्बेडकर नगर से प्रकाशित निराला साहित्य समाचार पत्र के संस्थापक राम चन्दर मौर्य ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर को शिकायती पत्र भेज कर ग्राम सभा रूढ़ी के सीमांकन पत्थर को उचित स्थान पर लगाने व गलत रिपोर्ट भेजने वाले लेखपाल व झूठी गवाही देने वाले ग्राम प्रधानों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
रूढ़ी में सीमांकन पत्थर सही जगह पर लगाने व दोषियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी से किया शिकायत
मई 13, 2026
0
Tags
