देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सोमवार को सोनभद्र में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, ढोल-नगाड़े बजाए और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत और आशीष केशरी का जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। यह सनातन की जीत है और देश की जनता ने सनातन विरोधी राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को भारी बहुमत मिल रहा है, जबकि अन्य राज्यों में भी पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रुबी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, महेश्वर चन्द्रवंशी, संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, आकाश जायसवाल, रजनीश रघुवंशी, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, रामबली मौर्य, बलराम सोनी, बृजेश पाण्डेय, रुबी गुप्ता, कविता यादव, रंजन पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, धीरेन्द्र पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, तारा देवी, वंदना वर्मा, सरोज केशरी, ध्रुवकांत द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं रॉबर्ट्सगंज नगर में भी भाजपा की जीत पर विजय जुलूस निकाला गया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत
चौबे और अजीत रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए।
.jpg)