देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। वाराणसी स्थित एमएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल सोनभद्र की बालक एवं बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित हुआ है।
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, खेल प्रशिक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार दुबे, सुनील श्रीवास्तव, आकांक्षा व अपर्णा श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की छात्राएं वैष्णवी व सुप्रिया पटेल तथा छात्र सुमित पटेल व अनुराग मौर्य का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी जून माह में राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे।
.jpg)