गुरुवार से शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य
आमिर, देवल ब्यूरो ,मछलीशहर। जौनपुर स्थानीय तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाक संसाधन केंद्रों पर गुरुवार को प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना किट का वितरण किया गया।ब्लाक संसाधन केंद्र मछलीशहर,मुंगराबादशाहपुर और सुजानगंज ब्लाक संसाधन केंद्रों पर जनगणना किट का वितरण किया गया। ज्यादातर लोगों की ड्यूटी अपने ही कार्यरत गांवों में लगी है। सरप्लस होने पर उन्हें अगल बगल के गांवों में लगाया गया है। मछलीशहर के कम्पोजिट विद्यालय बामी के शिक्षक मुन्ना शर्मा की ड्यूटी बगल के गांव तिलौरा में लगी है।विकास खंड सुजानगंज में प्राथमिक विद्यालय रयां में कार्यरत नागेन्द्र सिंह और विकास खंड मुंगराबादशाहपुर में कार्यरत राजीव सिंह की ड्यूटी कार्यरत गांवों में ही लग गई है। विकास खंड सुजानगंज के अरुआं द्वितीय पर कार्यरत रवि प्रकाश तिवारी को मछलीशहर ब्लाक में पर्यवेक्षक बनाया गया है। ज्यादातर लोगों को उनके आस- पास ही ड्यूटी मिली है। जनगणना किट में बैग,पेन, मार्कर, अनुदेश पुस्तिका,पेंसिल,रबर शार्पनर, राइटिंग बोर्ड,आई डी कार्ड, लेन यार्ड, नोटपैड, जनगणना के लोगो वाला कैप दिया गया है। जनगणना 2027 के पहले चरण का यह कार्य 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इसमें प्रगणक भवन गणना और जनगणना मकानों की नम्बरिंग करेंगे और अपने एच एल बी से सम्बंधित मकानों की सूचनाओं की आनलाइन फीडिंग एच एल ओ एप पर करेंगे।
.jpeg)