देवल संवाददाता, मऊ।भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण में मकानो के सूचीकरण का प्रथम चरण आज से प्रारंभ हो गया है। प्रथम चरण में स्व गणना 7 मई से 21 मई 2026 तक संचालित होगी, जिसमें कोई भी व्यक्ति स्वयं ही मकान से संबंधित सारी सूचनाए अपलोड कर सकता है। स्व गणना के प्रथम दिन आज जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय सहित जनपद के प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्व गणना की गई, जिसमे जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार,समस्त खंड विकास अधिकारी,समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधीन कर्मचारियों ने स्व गणना कार्य किया। जिलाधिकारी ने 7 मई से 21 मई तक चलने वाले स्व गणना कार्य हेतु समस्त जनपद वासियों से अपील किया है कि वह स्वयं अपने मकानो से संबंधित सूचनाओं को अपलोड कर सकते हैं,जिससे जनगणना के प्रथम चरण का कार्य समय एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया जा सके।स्वगणना का प्रथम दिन राजस्व प्रशासन,सांसद,विधायक,विधान परिषद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है,जिससे संबंधित लोगों द्वारा अधिक से अधिक स्व गणना का कार्य संपन्न करने के साथ ही साथ लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक भी किया जा सके। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक स्व गणना करें तथा सूचनाओं को त्रुटि रहित भरें।
