कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सरयू नदी में डूबे वृद्ध का शव तीसरे दिन नयागांव के पास नदी के किनारे मिला,पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि आलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर औरांव गांव निवासी 56 वर्षीय रामअजोर रविवार को घर से नदी में स्नान करने की बात कह कर निकले थे वापस नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान चहोंड़ा घाट सरयू नदी के तट पर रामअजोर का कपड़ा तथा चप्पल मिला। जिससे लोगों को आशंका हुई कि रामअजोर नदी में डूब गए हैं। आलापुर थानाध्यक्ष रितेश पांडे के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया रविवार तथा सोमवार को तलाश के बाद मंगलवार को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नयागांव के पास नदी में रामअजोर का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू किया।थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अन्य कार्रवाई की जा रही है।
