देवल संवाददाता, आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर क्षेत्र स्थित उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों के नामांकन में वृद्धि हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने सोमवार को कोयलसा, ईश्वरपुर पवनी, मोलनाथपुर, देउरपुर समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर अभिभावकों एवं छात्रों से संपर्क किया।शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं, बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था, अनुशासन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान छात्रों को शिक्षा के महत्व एवं विद्यालय की उपलब्धियों से भी अवगत कराया गया।
इस जनसंपर्क अभियान में बलवंत कुमार श्रीवास्तव, कौशलेंद्र रघुवंशी, डॉ. बबीता सिंह, उमा माधवी, अमित कुमार सिंह, रेखा प्रजापति, राकेश यादव, रमेश यादव, अखिलेश कुमार वर्मा, सुनील सोनकर, विमलेश राजभर सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
