आमिर, देवल ब्यूरो ,चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी शिव पीजी कॉलेज हरिहरपुर के प्रबंधक शिवधारी यादव (65) का हृदयाघात से शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे।उनका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा था। वह शिव पीजी कॉलेज के अलावा शिव बीटीसी कॉलेज हरिहरपुर, संत कीनाराम इंटर कॉलेज हरिहरपुर, वनवासु यादव इंटर कॉलेज रसड़ा, कौशिल्या इंटर कॉलेज लहरचक व कृष्णा इंटर कॉलेज बलुआ के भी प्रबंधक थे। उनकों लोग शिधारी मास्टर के नाम से अधिक जानते थे।उनकी बहू नीतू यादव हरिहरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान है।
उनके निधन की जानकारी मिलते ही शुभचिंतक घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वय महेंद्र प्रजापति,प्रमोद यादव, प्रधान रामजीत यादव,धर्मेंद्र बहादुर, सुबास यादव, चंद्रिका यादव, लाल जी बरनवाल, राम चन्दर यादव,अनिल यादव, कैलाश यादव सहित अन्य लोग थे।
