संतोष,देवल ब्यूरो,अहिरौला आजमगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा स्वतंत्रता वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर लक्ष्य कोचिंग इंस्टीट्यूट, शाहपुर, सारेन-आजमगढ़ में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में रचनात्मकता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में अर्चिता पांडेय प्रथम ,शिद्धि मिश्रा द्वितीय,अनन्या मिश्रा तृतीय स्थान,प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणविजय मिश्रा जी (प्रधानाचार्य, मां विंध्यवासिनी चन्द्र आदर्श इण्टर कालेज टहरवाजिदपुर, आजमगढ़) ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर लक्ष्य कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक श्री सुधीर मिश्र, पल्लवी मिश्रा जी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव कार्यक्रम संयोजक अन्य शिक्षकगण एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा किया गया।
