देवल संवाददाता, मऊ।मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बढ़ती बीमारियों को देखते हुए आज शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों और जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं।चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों की टीम ने बुखार,सर्दी-जुकाम,वायरल संक्रमण,ब्लड प्रेशर,शुगर सहित मौसमी बीमारियों की जांच की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बदलते मौसम में खानपान,साफ-सफाई और नियमित स्वास्थ्य जांच को लेकर जागरूक भी किया।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
