कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की मासिक वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई . बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना व गंगा शर्मा कौशिक ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि,लोक सन्यासी गोरक्षापीठाधीश्वर योगी महंत आदित्यनाथ महाराज जी के आगामी 5 जून को 54 वर्ष पूरे करके 55 वे वर्ष में प्रवेश करेंगे. इस अवसर पर महासंघ संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 5 जून से 11 जून तक साप्ताहिक कार्यक्रम करेगा साप्ताहिक कार्यक्रम का श्री गणेश 55 दीपों की महा आरती,ओम नमः शिवाय व हरि कीर्तन से पूज्य महाराज जी के यशस्वी, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना से होगा इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार, दीपक त्रिपाठी तथा श्याम बाबू शर्मा व क्षेत्रीय महामंत्री राजेन्द्र शर्मा,श्रीवंत तिवारी व राजू सिंह प्रधान ने कहा कि,साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत संत सम्मान, योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी तथा हिंदू स्वाभिमान सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा. वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी जयशंकर केसरी,गंगा धाकड़, संगीता मिश्रा,आशा शर्मा नीलम गिरी,सुश्री सपना श्रीवास्तव,श्याम बिहारी अवस्थी, दिग्विजय किशोर शाही, दीपक शुक्ला,वीरेन्द्र सिंह ठाकुर,अखंड प्रताप सिंह, मनोज प्रजापति,संजय शुक्ला राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, शरद प्रजापति ,मनोज श्रीवास्तव तथा उमेश प्रजापति इत्यादि साथियों ने कहा कि रक्तदान, गौ सेवा, वृक्षारोपण, दीन दुखियों की मदद के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
