देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ मजबूती, जोन एवं सेक्टर गठन तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने पिछले महीने के कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं रेणुकूट निवासी संजय सोनी ने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पार्टी के विभिन्न मंचों एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)