देवल संवाददाता, मऊ। मिशन शक्ति /बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा कंपोजिट विद्यालय हरदसपुर में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां समाज की नींव है,उन्हें शिक्षित कर हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते है।जेंडर स्पेशलिस्ट तृप्ति राय द्वारा छात्र छात्राओं को नियमित स्कूल आने उच्च शिक्षा प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के बारे में तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि के विषय में जानकारी दी गई।तथा विद्यालय में एक पेड़ बेटी के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया।साथ ही साथ महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा ग्राम सभा हरदसपुर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया जहां जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय द्वारा ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया तथा महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी। महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन योजना,वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,
मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090, 108 एवं 1076 के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय,जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय व तृप्ति राय,सहायक अध्यापिका अनिता जी, समस्त छात्र छात्राएं तथा ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।
