दीदारगंज पुलिस की कार्रवाई, अभियुक्त के विरुद्ध कई संगीन मुकदमे दर्ज
आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। एचएस/शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक 30.04.2026 को चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 पंकज कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीपक राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी ग्राम पिपरौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष को ग्राम पिपरौला से समय करीब 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
