कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले में माननीयो की बात किस कदर मानी जाती है इसका जीता जागता उदाहरण सामने है।
अंबेडकर नगर जिले के कटेहरी विधानसभा सदस्य (विधायक) धर्मराज निषाद द्वारा बीते 14 मार्च को मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकर नगर को एक पत्र लिखा जाता है जिसमें यह बताया जाता है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बसोंहरी माता मंदिर के पास स्थित एक बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि मंदिर क्षेत्र के लिए इन विद्युत संरचनाओं को हटाना अत्यंत आवश्यक है। पत्र में मुख्य विकास अधिकारी से इस निष्कासन के लिए एक अनुमानित लागत तैयार करके विधायक निधि के विकास कोष का उपयोग करके करने को कहा है।
पत्र जारी किए हुए लगभग 2 महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अब तक बिजली विभाग के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है और मंदिर में आने जाने वाले भक्तों और श्रद्धालुओं पर खतरा यथा स्थिति बनी हुई है बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर कभी भी जन-धन की भारी क्षति पहुंचा सकते हैं।
