कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के निर्देशन में जलालपुर प्रथम शक्ति केंद्र की अहम बैठक रविवार को आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर मंथन किया गया।.बैठक के मुख्य वक्ता एवं शक्ति केंद्र प्रभारी विकाश निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत पार्टी की नींव हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सोनी, बूथ पालक एंव नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द सोनी, शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी, दुर्गेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित उपस्थित रहे।
