आंधी-तूफान में दीवार गिरने से हुई शकुना देवी की मौत
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अम्बेडकरनगर जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव और जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शुक्रवार को कुढ़ा मुहम्मदगढ़ गांव पहुंचकर आंधी-तूफान में दीवार ढहने से मृत महिला शकुना देवी के परिजनों को 4 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।शकुना देवी सब्जी बेचने का काम करती थीं। बाजार जाते समय आंधी-तूफान में दीवार गिरने से उनकी मौत हो गई थी।प्रभारी मंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत जल्द ही एक लाख रुपये उनके खाते में जमा कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने भी परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।डीजल-पेट्रोल बचत पर एक वाहन से पहुंचीं डीएम-एडीएमप्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की डीजल-पेट्रोल खपत कम करने की अपील पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया और एडीएम ज्योत्सना बंधु एक ही वाहन से पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, ग्राम प्रधान और परिजन मौजूद रहे।
