देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में सोमवार को शासन के निर्देशानुसार साप्ताहिक समाधान दिवस (सम्भव) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने की।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न नगर निकायों से कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र से 3, नगर पंचायत घोरावल से 2, चुर्क-घुर्मा से 1, चोपन से 3,
ओबरा से 4, रेनुकूट से 3, पिपरी से 2, दुद्धी से 2, डाला बाजार से 2 तथा अनपरा से 2 शिकायतें शामिल रहीं। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और मार्ग प्रकाश से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका के सदस्यगण एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
.jpg)