आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। आगामी 23 मई को आयोजित होने वाले अज़ीमुश्शान तरही प्रोग्राम को लेकर अंजुमन रहीमिया की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजकों ने कार्यक्रम से जुड़ी तमाम शरायत, आदाब और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
प्रेस वार्ता में अंजुमन के जिम्मेदारों ने कहा कि कार्यक्रम में शिरकत करने वाली तमाम अंजुमनों, शायरों और जिम्मेदारान के लिए जारी किए गए नियमों और आदाब का पालन करना जरूरी होगा। उनका कहना था कि कार्यक्रम की गरिमा, बेहतर व्यवस्था और अदबी उसूलों को कायम रखने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है।
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य अदब, तहजीब, मोहब्बत और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। इसलिए कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेहमानों और प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे मंचीय अनुशासन और तय शरायत का पूरी तरह पालन करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सके।
अंजुमन रहीमिया की ओर से तमाम अहबाब, अदब पसंद हज़रात, शायरों और विभिन्न अंजुमनों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे कामयाब बनाने की अपील भी की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असलम कुरैशी, किरमानी, सरताज खान सनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
