आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। शहर के महरूपुर स्थित उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में संचालित अशोक हॉस्पिटल में 22 से 25 मई 2026 तक चार दिवसीय विराट नि:शुल्क सर्जरी कैंप का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में विभिन्न गंभीर बीमारियों और ऑपरेशन संबंधी समस्याओं का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार कैंप में मरीजों से केवल दवा, जांच और इम्प्लांट का शुल्क लिया जाएगा, जबकि परामर्श और सर्जरी की सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले में पहली बार इस तरह के बड़े स्तर पर नि:शुल्क ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. तान्या पाण्डेय और डॉ. श्रेया सिंह मरीजों का उपचार करेंगी। इस विभाग में हिस्टरेक्टॉमी, मायोमेक्टॉमी, ओवरी सिस्ट सर्जरी, फाइब्रॉइड्स ऑपरेशन और महिला मूत्र असंयम सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
हड्डी रोग विभाग में डॉ. आशीष सिंघानिया, डॉ. अजय सिंह और डॉ. राजेश कुमार सिंह अपनी सेवाएं देंगे। यहां फ्रैक्चर सर्जरी, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, स्लिप डिस्क, रीढ़ की हड्डी, लिगामेंट और बोन ट्यूमर सर्जरी सहित कई जटिल ऑपरेशन किए जाएंगे।
कान-नाक-गला रोग विभाग में डॉ. ए.पी. यादव द्वारा टॉन्सिल, साइनस, कान के पर्दे, नाक की हड्डी, थायराइड और गले से जुड़ी विभिन्न सर्जरी की जाएंगी। वहीं जनरल सर्जरी विभाग में डॉ. अरुण सिंह अपेंडिक्स, हर्निया, पित्त की थैली, बवासीर, फिशर, फिस्टुला और स्तन की गांठ सहित अन्य ऑपरेशन करेंगे।
मूत्र रोग विभाग में डॉ. हिमांशु सिंह द्वारा किडनी स्टोन, प्रोस्टेट, हाइड्रोसील, पेशाब की नली और वृषण ट्यूमर से संबंधित सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कैंप के लिए पंजीकरण प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 7565955001 एवं 7565955002 पर संपर्क किया जा सकता है।
