कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जलालपुर नगर पालिका परिषद में तैनात 125 कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) और मेडिकल की धनराशि गबन का मामला सामने आया है। स्थानीय सभासद आशीष सोनी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि रेखा सिक्योरिटी कंपनी ने तीन वर्ष पहले इन कर्मचारियों की नियुक्ति की थी, लेकिन अब उसकी समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कर्मचारियों के सात से आठ माह का लगभग 20 लाख रुपये का पीएफ और मेडिकल का पैसा जमा नहीं किया गया है। आरोप है कि कंपनी पैसा लेकर फरार हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी ने कंपनी की सुरक्षा जमा राशि भी वापस कर दी। सभासद ने प्रशासन से मामले की जांच कराते हुए अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल, नगर पालिका में कर्मचारियों के 20 लाख रुपये हुए गायब
मई 26, 2026
0
Tags
