आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से तौहीद मुस्लिम ट्रस्ट द्वारा “जौनपुर चैंप्स 2026” फेलिसिटेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बच्चों के भीतर आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक गंभीर बनाते हैं।
फेलिसिटेशन सेरेमनी में उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगी एवं शैक्षणिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों के अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होता है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “जौनपुर चैंप्स 2026” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को नई पहचान देने का प्रयास है। ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार किए जाने की बात कही गई, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, प्रेरणा और सम्मान से भरा रहा।
