आमिर, देवल ब्यूरो ,सुइथाकला, जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संभावित विवादों पर नियंत्रण के उद्देश्य से थाना सरपतहां पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में संभावित विवाद और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर लोगों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में गैरवाह रकबा गांव निवासी रामसकल राजभर और सुरजीत राजभर, समोधपुर निवासी सुरेन्द्र, ममता और रिन्कल, सुइथाकला निवासी महेश बिन्द, दीप बिन्द, संदीप बिन्द और जोगिन्दर, पिपरौल निवासी संदीप बिन्द, भवानीपुर निवासी चन्द्रकेश राजभर और राकेश राजभर तथा देनुआ गांव निवासी सौरभ श्रीवास्तव एवं रमेश चन्द्र श्रीवास्तव शामिल हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद को रोकने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक जंग बहादुर यादव, उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय, उपनिरीक्षक हरेराम यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल गनेश यादव, कांस्टेबल अमरजीत वर्मा तथा महिला कांस्टेबल शालू राय शामिल रहीं।
