देवल संवाददाता, मऊ। सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग द्वारा विकसित पोर्टल upisvmp.com पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मऊ के 72 स्कूली वाहनों का अलीनगर जाकर स्थलीय भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुहेल अहमद, प्रधान सहायक महमूद अहमद, प्रधान सहायक तारा सिंह चौहान, प्रधान सहायक आनन्द कुमार सिंह एवं कनिष्ठ सहायक अमित कुमार द्वारा अलीनगर,सिकठिया ओवरब्रीज,भुजौटी,झझवा,घोसी में पड़ने वाले विद्यालयों पर निरीक्षण किया गया।इसके साथ ही जनपद के सम्मानित स्कूल प्रबन्धकों से अपील किया गया कि अपने-अपने विद्यालयों में संचालित वाहनों का विवरण यथाशीघ्र पोर्टल-upisvmp.com' पर अपलोड करके निरीक्षण करायें।
जनपद के स्कूल प्रबन्धक अपने-अपने विद्यालयों में संचालित वाहनों का विवरण यथाशीघ्र पोर्टल-upisvmp.com पर करें अपलोड
अप्रैल 07, 2026
0
Tags
