आईपीएल 2026 के बीच 37 साल के साउथ अफ्रीका के अनुभवी बैटर रासी वान डर डुसैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रिटायरमेंट का एलान करने के साथ ही उन्होंने अपने साढ़े साथ साल के क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है।
37 साल के रासी ने रिटायरमेंट के बाद कहा कि वो घरेलू क्रिकेट में द लायंस के लिए खेलना जारी रखेंगे और ये भी उन्होंने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को सिखाने और मेंटरिंग करके इस खूबसूरत खेल को वापस योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Rassie Van Der Dussen ने क्रिकेट से लिया संन्यास
दरअसल, वान डेर डूसैन ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके बाद 2019 में उन्होंने वनडे टीम में जगह बनाई, जहां अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 93 रनों की शानदार पारी खेलकर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी।
वनडे में उन्होंने 71 मैचों में 50.13 की औसत से 2,657 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। टी20I में, उन्होंने 57 मैच खेले और 128.76 के स्ट्राइक रेट से 1,406 रन बनाए।
उन्होंने 2019 में पदार्पण करने के बाद 18 टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें 6 अर्धशतकों की मदद से 905 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 98 रहा, जब वह अपने घरेलू मैदान जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मार्क वुड की गेंद पर शॉर्ट कवर पर कैच दे बैठे थे और अपने शतक से चूक गए थे।
उन्होंने अपने फैंस, सपोर्ट स्टाफ, कोच और मैनेजर समेत परिवार को धन्यवाद कहा है।
रासी वान डेर डुसैन के करियर की बात करें तो वो 2019 और 2023 के वनडे विश्व कप और 2021 का टी20 विश्व कप शामिल रहे। उनके सबसे शानदार पलों में से एक 2023 विश्व कप के दौरान आया, जहाँ उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 133 रनों की पारी खेली। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व भी किया, जिसमें 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज भी शामिल है।
उन्होंने आगे अपनी पत्नी लारा के लिए कहा कि आप इस सफर के हर कदम पर मेरे साथ रही हैं। आपने अविश्वसनीय ऊंचाइयों और कठिन परिस्थितियों के उतार-चढ़ाव में मेरा सहारा दिया और मुझे ताकत दी, आपके बिना मैं यह सब नहीं कर पाता। आप मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर हो।
