बैठक में समस्त एसडीएम, सीओ, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र प्रभारी पुलिस, कंट्रोल रूम प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जहां परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की व्यवस्था, सघन चेकिंग व फ्रिस्किंग, सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष सतर्कता और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन, भंडारण और वितरण को लेकर डबल लॉक व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य करने पर जोर दिया गया, जबकि जनपदीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखकर परीक्षा अवधि में सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। बैठक में सभी अधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का संकल्प लिया। वहीं पुलिस ने अभ्यर्थियों और आमजन से यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को नकलविहीन कराने को अधिकारियों ने की बैठक
अप्रैल 21, 2026
0
Tags
.jpg)