देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल ने सचिन पटेल एडवोकेट को सोनभद्र नया अध्यक्ष नियुक्त किया है,इसकी जानकारी पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने दिया।
सचिन पटेल को जिलाध्यक्ष बनायें जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
डाक्टर अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने बताया कि सचिन पटेल एडवोकेट को अध्यक्ष बनाए जाने से जनपद सोनभद्र में पार्टी मजबूती से कार्य करेगी, तथा जिले के बेरोजगारों के लिए रोजगार गारंटी की मांग स्थानीय कम्पनियों में वरीयता के आधार पर दिये जाने का करेगा।
इसके साथ ही स्थानीय लोगों को अपना निजी घर निर्माण के लिए बालू,गिट्टी,सिमेन्ट और छड़ जो जनपद का स्थानीय खनिज संपदा है,उसे सस्ते दामों पर उपलब्ध करायें जाने की मांग करेगा।
सचिन पटेल एडवोकेट का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में डाक्टर अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट,प्रबोध सिंह पटेल एडवोकेट, प्रेम सिंह, जितेन्द्र विश्वकर्मा, द्वारिका नाथ नागर, प्रवीण कुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
