कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने अकबरपुर में नए बस अड्डे के निर्माण को कैबिनेट से मंज़ूरी मिलने पर मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री का आभार प्रकट किया है।
विवेक मौर्य ने कहा “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी व परिवहन मंत्री बड़े भाई माननीय दयाशंकर सिंह जी द्वारा अकबरपुर के बहुप्रतीक्षित नए बस अड्डे की मंजूरी के लिए हार्दिक आभार। मैं माननीय परिवहन मंत्री जी का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होंने अकबरपुर बस अड्डे के लिए मेरी लगातार माँग का मान रखते हुए आज कैबिनेट में ₹32.00 करोड़ रुपये अकबरपुर बस अड्डे के निर्माण के लिए मंज़ूर किये हैं। अकबरपुर की सभी सम्मानित जनता को मैं बधाई व शुभकामनाएँ देता हूँ। ये मेरे लिए निजी रूप से बहुत हर्ष का विषय है कि अकबरपुर बस अड्डे के स्थानांतरण हेतु विगत 2 वर्षों से मैं लगातार प्रयासरत था आज उसे साकार होते देखना अत्यंत सुखद है”
