कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अखिल भारतीय महिला इनामी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार से एन. डी. इंटर कॉलेज, जलालपुर में होने जा रहा है। यह आयोजन अभिनव क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है ,प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव तथा डॉ. राम प्रकाश सिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि में प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा व बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह शामिल होंगी।
क्लब अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर मैदान, चिकित्सा व्यवस्था, रहने और खाने का पुख्ता इंतजाम किया गया है।उन्होंने कहा कि यह चार दिन हॉकी प्रेमियों के लिए 'महाकुंभ' साबित होगा। संयोजक देवेश मिश्र ने कहा, "यह प्रतियोगिता न सिर्फ महिला हॉकी को बढ़ावा देगी, बल्कि जलालपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेगी।मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि इस इनामी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आनन्द जायसवाल, सचिव सनी पाण्डेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
